Tag: Pesticides

  • For Better Agricultural Production and Good Crops: See Two Important Things ‘Fertilizers’ and ‘Pesticides’ and the Correct Way to Use Them

    For Better Agricultural Production and Good Crops: See Two Important Things ‘Fertilizers’ and ‘Pesticides’ and the Correct Way to Use Them

    हमको हमारी फसल को उपजाऊ बनाने के लिए अच्छे खाद और कीटनाशक की जरुरत होती है। लेकिन उन खाद और कीटनाशक को इस्तेमाल करने का एक सही तरीका और और एक सही समय होता है। जिस तरीके को अपनाने की वजह से हमारी फसल में उपजाऊपन आएगा। आज हम वही तरीका यहा पर देखेंगे। सबसे पहले हम यह देखेंगे की खाद क्या होती है और कीटनाशक क्या होते है और इनके प्रकार, उपयोग क्या होते है: 

    खाद (Fertilizer)

    खाद पोधो का भोजन होती है। जिस प्रकार हमें मानव जीवन में भोजन की अवश्यकता होती है उसी प्रकार से पोधो को भी भोजन की  अवश्यकता होती है। जिस प्रकार भोजन के बिना मानव के शरीर का विकास नहीं हो सकता उसी प्रकार खाद के बिना भी पोधो का विकास नहीं हो सकता। खाद का मुख्य कार्य मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना और पोधो को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करना है। 

    खाद के प्रकार (Types of Fertilizer)

    • जैविक खाद (Organic Fertilizer)

    गोबर की खाद, कम्पोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट (केचुआ खाद) और हरी खाद। यह मिट्टी की सरचना में बदलाव लाती है और उसकी सरचना को सुधारती है। और यह मिट्टी को लम्बे समय तक उपजाऊ बनाए रखने में मदद करती है। 

    • रासायनिक खाद (Chemical fertilizer)

    यूरिया (Nitrogen), MOP (Potassium) और NPK । ये फसलों को तुरंत और अधिक पोषण प्रदान करते है। 

    • तरल खाद (liquid manure)

    नैनो यूरिया, नैनो DAP और सूक्षम पोषक तत्व ये सीधे पतियों पर स्प्रे किए जाते है। 

    उपयोग का सही समय और तरीका 

    • बुआई के समय (At the time of sowing): बुआई के समय DAP या मिक्स्ड खाद का उपयोग किया जाता है। 
    • वृद्धि के समय (During the growth phase): वृद्धि के समय यूरिया का छिड़काव किया जाता है। 
    • फूल/फल आते समय (During the growth phase): फूल फल आते समय पोटाश या NPK का उपयोग किया जाता है। 

    सावधानी (Caution)

    रासायनिक खाद को मिट्टी में नमी होने पर ही डालें। अगर मिट्टी में नमी नहीं होगी तो फसल अच्छी नहीं होगी। न ही        खाद डालने का कोई फायदा होगा।

    कीटनाशक (Pesticide)  

    कीटनाशक का अर्थ होता है कीटो का नाश करने वाला। कीटनाशक का कार्य फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटो से उनकी रक्षा करना है। यह उन कीटो को मारता है जो फसलों को नुकसान पहुंचाते है। 

    कीटनाशक के प्रकार (Type of Pesticide) 

    • कीटनाशक (Pesticide)

    जैसे कोराजैन (chlorantraniliprole), डेलीगेट(Delegate), कॉन्फीडोर(confidor) यह सुंडी और चूसक कीटो को मारते है। 

    • फफूंदनाशक (Fungicide) 

    जैसे साफ़ (Saaf), बाविस्टिन (Bavistin) जो फंगस से होने वाली बीमारियों को रोकते है। 

    • खरपतवारनासी (Herbicide)

    यह अनचाहे पोधो को नष्ट करने के लिए होते है। 

    उपयोग का सही समय और तरीका (The Correct Time and Method of Use)

    • इसके छिड़काव का सही समय या तो सुबह या शाम का होता है। जब धूप काम हो। 
    • तेज धूप में या हवा चलते समय इसका छिड़काव नहीं करना चाहिए। 
    • हमेशा मास्क या दस्ताने पहनकर ही दवा स्प्रे करे। 

    महत्तवपूर्ण सावधानियाँ (Important Precautions) 

    • अत्यधिक उपयोग न करे (Do not use excessively)

    रासायनिक खाद और कीटनाशको का अत्यधिक उपयोग नहीं करना चाहिए क्योकि यह मिट्टी की शक्ति को कम करता है और इसमें कुछ सहायक कीड़े होते है जो मिट्टी के उपजाऊपन में मदद करते है। तो ज्यादा उपयोग की वजह से वह भी मर जाते है। 

    • मिक्सिंग छिड़काव (Mixing and Spraying)

    कीटनाशक और खाद को एक साथ मिलाकर छिड़काव करने से पहले कृषि विशेषज्ञ से सलाह ले लेनी चाहिए। क्योकि कुछ रसायन ऐसे होते है जो आपस में मिलकर प्रतिक्रिया कर सकते है। 

    • सुरक्षा (Security)

    दवाई का छिड़काव करते समय अपने शरीर की भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए छिड़काव करते समय कान, नाक, आँख और मुँह को बचाए।  

    Disclaimer: 

    khetkisan.com पर दी गई यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। खेती में खाद और कीटनाशकों का उपयोग मिट्टी के प्रकार, जलवायु और फसल की स्थिति के आधार पर भिन्न हो सकता है।